कभी -कभी ऐसा होता है ,की कहीं जाना है। और फेस डल और बेजान लगता है। और हमें एक ही दिन चेहरे को फ्रेश और ग्लोइंग दिखाना है। इसके लिए बहुत से लोग जल्दी फेस पर ग्लो लाने के लिए केमिकल प्रोडक्ट्स इस्तेमाल कर लेते हैं। जिससे कभी -कभी नुकसान भी देखने को मिलते हैं। ऐसे में हम कुछ नेचुरल उपाय आजमा सकते हैं। जैसे -स्टीम लेना ,फेस पैक ,फेस मसाज और खूब सारा पानी पियें जिससे स्किन तुरंत ग्लोइंग बनती है। अगर आपको भी ऐसे ही अर्जेन्ट कहीं जाना है ,और आपको एकदम फ्रेश, ग्लोइंग और चमकदार चेहरा पाना है। तो आप इस लेख में बताय गए उपायों को आजमा सकते हैं।
चेहरे पर ग्लो लाने के नेचुरल उपाय :Natural remedies to bring glow to your face.
एक दिन में चेहरे पर ग्लो लाना कोई बड़ी बात नहीं है ,बस आपको सही तरीका पता होना चाहिए। जो आपको इस लेख में बताया गया है। चलिए जानते हैं। उन उपायों के बारे में !
चेहरे को साफ़ और ग्लोइंग कैसे बनाए -सिर्फ 1 ही बार के इस्तेमाल से चेहरा इतना ग्लो करेगा ,लोग देखते ही रह जाएंगें | 100 % | Get Spotless.......
1.स्किन की नेचुरल क्लींजिंग
चेहरे पर ग्लो लाने के लिए सबसे पहले स्किन की गहराई से सफाई जरूरी है। इसके लिए हम बेसन और दही को अच्छे से मिला लेंगें। फिर इसे 15 -20 मिनिट लगा कर रखेंगें। फिर सर्कुलर मोशन में मसाज करते हुए ,चेहरे को सादा पानी से धो लेंगे । इससे चेहरे की डेड स्किन सेल्स हट जायगी। और चेहरे पर तुरंत ग्लो आएगा।
2. स्टीम (भाप लें )
भाप आपकी स्किन के लिए जादू का काम करती है। इससे स्किन पोर्स ओपन होते हैं। और स्किन की अंदर से सफाई होती है। इसके लिए आपको एक बर्तन में गर्म पानी लें ,और अपने सिर तोलिय से ढंक लें। ध्यान रहे पानी ज्यादा गर्म न हो ,इसे 5 -7 मिनिट करें। इससे आपको इंस्टेंट ग्लो मिलेगा।
3. एलोवेरा फेस मास्क
एलोवेरा जेल चेहरे पर ग्लो लाने में मदद करता है।यह स्किन को नेचुरली हाइड्रेट ,मॉइचराइज और चमकदार बनाता है। एलोवेरा जेल फेस मास्क बनाने के लिए एक चम्मच एलोवेरा जेल ,एक चन्दन पाउडर ,एक चम्मच गुलाब जल को अच्छे से मिलाकर पेस्ट बना लेंगे। फिर इसे 15 -20 मिनिट चेहरे पर लगा कर रखेंगे। फिर नार्मल पानी से चेहरा धो लेंगें।
4. संतरे के छिलका का पाउडर
संतरे के छिलके में भरपूर विटामिन सी होता है। जो स्किन को ब्राइट और रंग निखारने में मदद करता है। इस मास्क को बनाने के लिए संतरे के छिलके के पाउडर में दही या गुलाबजल मिलाए। फिर इसे 15 -20 मिनिट लगाए रखें। फिर नार्मल पानी से धो लें। यह मास्क तुरंत ग्लो लाने में काफी मदद करता है।
5. ग्रीन टी स्प्रे
ग्रीन टी हमारी स्किन के लिए काफी अच्छी होती है। इसमें मौजूद एंटी -ऑक्सीडेंट स्किन रिफ्रेश और ग्लोइंग बनाते हैं। इंस्टंट ग्लो के लिए आप इस टोनर को इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक ग्रीन बनाकर ठंडा कर लें। फिर स्प्रे बोतल में भर कार फ्रिज में रख दें। जब भी चेहरा डल और थका हुआ लगे ,तो यह स्प्रे करें। इससे स्किन फ्रेश और हाइड्रेट होगी।
निष्कर्ष (conclusion )
आप एक दिन में चेहरे पर ग्लो लाने के लिए ये सभी उपाय बहुत ही आसान और प्रभावी हैं। इन उपायों के साथ -साथ आप पर्याप्त पानी पिए और पर्याप्त नींद लें। इससे आपकी स्किन हाइड्रेट और फ्रेश दिखेगी।
👇इन उपायों को आपने आजमाया हो ,तो अपना अनुभव शेयर करें !😊
.jpg)
Social Plugin