5 नेचुरल तरीके जो चेहरे की सुंदरता बढ़ाएगें !

चेहरे को सुन्दर बनाने के उपाय !Ways To Make Your Face Beautiful !


क्या आपने कभी नोटिस किया है। कि कुछ लोगों के चेहरे पर अलग ही निखार और चमक क्यों होती है?सच तो यह है ,की असली खूबसूरती किसी मंहगे प्रोडक्ट्स से नहीं ,बल्कि रोजाना की छोटी -छोटी स्किन केयर आदतों से आती है। में खुद कई सालों तक तरह -तरह के प्रोडक्ट्स ट्राय करती रही। जब तक मुझे अहसास हुआ ,की असली सुंदरता का राज मंहगे प्रोडक्ट्स में नहीं ,बल्कि कुछ नेचुरल उपायों में छिपा है।  






चेहरेकी प्राकृतिक खूबसूरती बढ़ाने के लिए घरेलू टिप्स मतलब Home Made Face Care Tips In Hindi बेहद कारगर साबित होते हैं।इन Face Care Tips को आजमाने से आपके चेहरे के दाग-धब्बे दूर होकर ,चेहरे की त्वचा चमकदार और गोरी दिखने लगती है। 





आज हम बात करेंगे ,चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के ऐसे ही नेचुरल और आसान तरीकों के बारे में !



चेहरे की सुंदरता कैसे बढ़ाएं?

चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए घरेलू नुस्खे :Home Remedies To Enhance Facial Beauty

चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए घरेलू नुस्खे (Home Remedies ) काफी फायदेमंद है। बस हमें अपने में से कुछ चीजों को इस्तेमाल करना है। ये उपाय आपकी रंगत निखारने और चेहरे को सुन्दर बनाने में मदद करेंगें। 

1. बेसन का फेस पैक 

बेसन  नेचुरली हमारी स्किन को साफ़ कर दाग-धब्बों को कम करता है। इसलिए आज हम आपको बेसन को इस्तेमाल करने खास तरीका बताएगें। 

सामग्री:- 
  • बेसन  -2 चम्मच 
  • चावल का आटा -1 चम्मच 
  • कॉफी -1 चम्मच 
  • हल्दी -2 चुटकी 
  • शहद -2 चम्मच 
  • गुलाब जल -जरुरत के अनुसार 
बनाने और लगाने का तरीका 
  • सबसे पहले एक कटोरी में बेसन ,चावल का आटा ,कॉफी ,शहद ,हल्दी को अच्छे से मिला लें। 
  • अब इस मिश्रण में जरुरत के अनुसार गुलाब जल मिलाकर स्मूद पेस्ट बना लें। 
  • अब इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर 10 तक लगा कर रखें। 
  • फिर सादा पानी से फेस वाश कर लें। 
  • देखिए अब आपके चेहरे कितना खूबसूरत निखार आ गया है। 
  • आप इस नुस्खे को हफ्ते दो से तीन इस्तेमाल कर सकते हैं। 
फायदे 
चेहरे पर बेसन लगाने से कील -मुंहासे ठीक होते हैं। और यह हमारी स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल ऑब्ज़र्ब कर स्किन को एक्सफोलियट करने और स्किन ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। इसके अलावा सनटैन हटाने और दाग धब्बे कम करता है। 

2. शहद और नींबू का फेस पैक 

शहद और निंबू का का फेस पैक Skin Care में बेहतरीन उपाय माना जाता है।यह दाग-धब्बों को हटाने ,पिम्पल कंट्रोल करने ,पिग्मेंटेशन हटाने ,नेचुरल ग्लो लाने में मदद करता है। 

सामग्री 
  • शहद -2 चम्मच 
  • नींबू का रस -1 चम्मच 
बनाने और लगाने का तरीका 
  • एक कटोरी में शहद और ताजे नींबू के रस को अच्छे से मिला कर पेस्ट बना लें। 
  • फिर साफ़ चेहरेऔर गर्दन पर इसे लगाएं। 
  • इस फेस पैक को 15 -20 मिनिट लगा कर जब तक कि सूख न जाए। 
  • अब गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें। 
  • इस फेस मास्क हफ्ते एक बार जरूर लगाए। 
फायदे 
यह फेस मास्क नमी को लॉक करता है। जिससे स्किन सॉफ्ट ,ग्लोइंग और चमकदार बनेगी। और आपके चेहरे की सुंदरता बढ़ेगी। 

3. टमाटर का फेस पैक 

अगर आपको अपना चेहरा ऑयल फ्री ,चमकदार ,खूबसूरत और ग्लोइंग बनाना है। तो टमाटर का ये फेस पैक जरूर ट्राई करें। क्योंकि टमाटर में लाइकोपीन ,विटामिन सी ,विटामिन ए और एंटी -ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। यह चेहरा को खूबसूरत बनाने में मदद करता है। 

सामग्री 
  • एक पका हुआ टमाटर का रस 
  • एक चम्मच फ्रेश दही 
  • एक चम्मच बेसन 
  • एक चुटकी हल्दी 
बनाने और लगाने का तरीका 
  • सबसे पहले टमाटर का रस निकाल लें। 
  • टमाटर का रस ,बेसन ,हल्दी और दही को अच्छे से मिला कर गाढ़ा पेस्ट बना लें। 
  • अब सबसे पहले चेहरे को गुनगुने पानी से साफ़ कर लें। 
  • फिर इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगा लें। 
  • इसे 15 -20 मिनिट सूखने दे। 
  • फिर सादा पानी से धो लें। 
  • इस फेस पैक को हफ्ते १क या दो बार लगाए। 
फायदे 
इस फेस पैक से सनटैन दूर होगा। और इससे स्किन ग्लोइंग ,और यह फेस पैक दाग -धब्बे कम करने ,पिग्मेंटेशन कम करने में मदद करता है। 

4. एलोवेरा 

अगर आपको सुंदर दिखना है ,और आप अपने चेहरे की सुंदरता बढ़ाना चाहते हैं। तो एलोवेरा और एलोवेरा जेल आपकी बहुत मदद कर सकता है। एलोवेरा जेल से दाग -धब्बे कम करने ,छोटे -मोटे दाने हटाने ,आँखों के नीचे के डार्क। सर्कल कम करने में मदद करता है। इसके लिए आपको एलोवेरा जेल को बस 10 -15 मिनिट लगा कर रखना। और नार्मल या गुनगुने पानी से धो लें। इसे आपको बेहतर परिणाम के लिए नियमित लगाना होगा। 

5. मलाई 

मलाई चेहरे को निखार देने का काम करती है। इसके लिए आपको मलाई ,चुटकी भर हल्दी और थोड़ा गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगा लें। फिर 15 -20 मिनिट बाद गुनगुने पानी से धो लें। इसे रोजाना लगाने से चेहरा सुंदर बनेगा। 

निष्कर्ष (Conclusion)

इस लेख में बताए गए फेस केयर टिप्स ((Face Care Tips In Hindi) को अपनी दिनचर्या में शामिल करें और अपने चेहरे को सुंदर और गोरा बनाए। इन उपायों के संतुलित आहार ,पर्याप्त पानी और नींद लें। 

इस आर्टिकल में चेहरे की सुंदरता कैसे बढ़ाएं (Best Skin Care Tips In Hindi )के बारे में कोई सवाल या सुझाव हो ,तो कमेंट बॉक्स में लिखें।
 
और आपको आर्टिकल पसंद आया हो ,तो शेयर करे !