Header Ads

10 दिनों में बालों को घना करने के 5 बेहतरीन उपाय ,बस नारियल तेल में मिलाकर लगाएं एक खास चीज !

Hair Care Tips : आजकल काले ,घने ,लम्बे बाल हर किसी की ख्वाहिश होती है।लेकिन ज्यादातर लोगों की यही शिकायत रहती है ,कि उनके बाल बहुत झड़ रहे हैं। बाल की ग्रोथ रुक गई है ,और बाल पतले हैं। इसके कई कारण हो सकते हैं। जैसे -प्रदूषण ,असंतुलित आहार ,डीहाईड्रेशन ,तनाव ,अनिद्रा ,केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स हो सकते हैं। लोग इन सब चीजों से परेशान होकर कई उपाय करते हैं। जैसे -मंहगे -मंहगे ट्रीटमेंट लेना ,और भी कई उपाय करते हैं। लेकिन फिर भी कोई ज्यादा फर्क देखने को नहीं मिलता है। अगर आप भी सारे उपाय कर थक चुके हैं ,तो हम आपके लिए लाए हैं ,5 जबरदस्त और आजमाए हुए उपाए ,जो सिर्फ 10 दिनों में आपके बालों को घना करने में मददगार हैं। आइए जानते है ,वो कौन से उपाए हैं। 

how to make tick hair?
10 दिनों में बालों को घना करने के 5 बेहतरीन उपाय ,बस नारियल तेल में मिलाकर लगाएं एक खास चीज !

नारियल तेल के फायदे 

नारियल तेल विटामिन ई और फैटी एसिड से भरपूर होता है। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट स्कैल्प को हाइड्रेट और पोषण देने में मददगार है। यह बालों को मजबूत और बालों को टूटने से रोकता है। और अगर इसमें एक सीक्रेट चीज़ मिलाकर अपने बालों में लगा लें ,तो नारियल के फायदे दोगुने हो हो जायँगे। 

1. नारियल तेल और एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट स्कैल्प से डेड स्किन सेल्स को हटा कर स्कैल्प को हेल्दी बनाते हैं ,यह स्कैल्प की जलन को शांत कर ठंडक पहुँचाती है। यह बालों को हाइड्रेट करता है। नारियल तेल और एलोवेरा जेल का कॉम्बिनेशन बालों को कंडीशनिंग कर बालों को मुलायम और घना बनाता है। 

तरीका 

  • फ्रेश एलोवेरा निकालकर दो चम्मच नारियल तेल लें। 
  • इसे अच्छे से मिलाकर पेस्ट बना लें। 
  • अब इसे स्कैल्प पर अप्लाई कर लें। 
  • 20 -30 मिनिट बाद बालों को नार्मल पानी से धो लें। 
  • बेहतर रिजल्ट के लिए हफ्ते में 2 -3 बार लगाएं। 

2. नारियल तेल और प्याज़ का रस 

प्याज़ के  रस में सल्फर पाया जाता है। जिससे कोलेजन को बढ़ावा देकर बालों के विकास को बढ़ावा देता है। यह  बालों के रोमछिद्रों पोषण प्रदान करने मदद करता है। और इसमें नारियल मिला देने से बालों का रूखापन दूर होता है। और बालों को नमी मिलती है। 

तरीका 

  • सबसे पहले प्याज रस लें। 
  • इसमें नारियल तेल मिला लें। 
  • फिर इसे 30 -45 मिनिट लगा कर रखें। 
  • फिर किसी माइल्ड शैम्पू से हेयर वाश कर लें। 
  • बेहतर रिजल्ट के लिए इसे 2 -3 बार लगाएं। 

3. नारियल तेल और भृंगराज 

भृंगराज को आयुर्वेद में "बालों का राजा "कहा जाता है। यह बालों को फॉलिकल को मजबूत करके बालों को दोबारा उगाने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल गुण डैंड्रफ और बालों की समस्या को दूर करता है। यह बालों को पोषण देकर बालों को काले ,घने ,लम्बे बाल करने में मदद करता है। और नारियल तेल मिलाने से इसके फायदे दोगुने हो जाते हैं। 

तरीका 

  • नारियल तेल में भृंगराज मिलकर तेल बना लें। 
  • फिर इससे 10 -15 मिनिट तक मसाज करें। 
  • और इसे 1 घंटे के बाद लें। 
  • और अगर आपके बाल ड्राई हैं ,तो ओवर नाईट लगा कर रखें। 
  • आप इसे हफ्ते में 2 -3 बार लगाएं। 

4. नारियल तेल और अंडा 

अंडे में प्रोटीन ,बायोटिन और फैटी एसिड पाए जाते हैं। इससे बाल मजबूत ,मुलायम ,और घने होते हैं। यह बालों को नेचुरल शाइन और नमी प्रदान करता है। आप नारियल तेल और अंडा मिला कर हेयर मास्क लगाते हैं। तो यह मास्क स्कैल्प को हाइड्रेट कर बालों के विकास को बढ़ावा देता है। 

तरीका 

  • इसके आप अंडे के लिए फेंट लें। 
  • फिर इसमें 2 -3  चम्मच नारियल तेल मिला कर हेयर मास्क बना लें। 
  • फिर इस मास्क को स्कैल्प में अप्लाई कर ले। 
  • 30 -45 मिनिट बादकिसी माइल्ड शैम्पू और नार्मल पानी से बालों को धो लें। 
  • आप इसे हफ्ते एक बार जरूर लगाएं।  

5. नारियल तेल और दालचीनी 

नारियल और दालचीनी का मिश्रण स्कैल्प में ब्लड सर्क्युलेशन बढ़ाता है। इससे बालों का विकास होता हैं। इसमें मौजूद एंटी फंगल गुण डैंड्रफ कम करने के साथ बालों की स्कैल्प की समस्या को कम करता है। यह हेयर फॉल कम बालों को मजबूत बनाता है। और बालों को घना बनाता है। 

तरीका 

  • नारियल तेल में एक चम्मच दालचीनी पाउडर मिला लें। 
  • इसे हल्का गर्म कर स्कैल्प में लगा लें। 
  • फिर 30 मिनिट बाद बालों को धो लें। 
  • इसे आप हफ्ते 2 बार इस्तेमाल करें। 

निष्कर्ष (conclusion )

अगर आप लगातार सही तरीके से इन नेचुरल उपायों को आजमायगें ,तो आप 10 दिनों में बालों को घना ,मजबूत ,चमकदार बना सकते हैं। और आप इन उपायों के साथ -साथ संतुलित आहार ,पर्याप्त पानी पर ध्यान दें। 

अगर आप कोई भी उपाय आजमाया हो ,तो अनुभव शेयर करें ! 😊

Blogger द्वारा संचालित.